बौद्ध भिक्षुओं का जत्था भ्रमण के दौरान पहुंचा मंगलापुर
मोतिहारी, मार्च 19 -- संग्रामपुर। बौद्ध भिक्षुओं का जत्था थाईलैंड से कोलकाता के रास्ते विगत 17 दिसम्बर से भ्रमण पर निकले हैं । वे केसरिया व वैशाली बौद्ध स्तूप जाने के क्रम में मंगलापुर एसएच 74 किनारे ठहरे हैं । उनके साथ गाड़ी के चालक मनीष कुमार ने बताया कि 116 सदस्यों की टीम है जो पैदल चलते हुए बोधगया, सारनाथ, इलाहाबाद, कानपुर,लखनऊ,सरावस्ती, कुशीनगर, नेपाल के बाद केसरिया व वैशाली जा रहे हैं । टीम अभी तक लग्भग 32 सौ किमी पैदल चलकर मंगलापुर पहुची है जहाँ से गुरुवार की सुबह केसरिया के लिए प्रस्थान करेंगी। टीम का नेतृत्व थाईलैंड के गुरु जी आयान प्रापवेट कर रहे हैं ।टीम के सभी पर्यटक सोने के लिए अपना अपना टेंट लगाए हुए है। साथ ही दो ट्रक पर जेनरेटर, गैस चूल्हा के साथ भोजन सामग्री लेकर चल रहे हैं। वहीं पर्यटक पैदल चलकर बौद्ध स्तूप तक जा रहे हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.