बलरामपुर, मई 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिला मुख्यालय से सटे बिजलीपुर में बौद्ध परिपथ से सटे नए मकान में बिजली विभाग ने कनेक्शन तो कर दिया लेकिन विद्युत पोल नहीं लगाई। बांस बल्ली के सहारे दूर से मीटर तक तार खींच दिए गए।

समस्या का विवरण विद्युत पोल एवं ट्रांसफार्मर न लगाए जाने से आए दिन बिजली की आंख मिचौली से तो ग्रामीण परेशान रहते ही हैं इसके साथ-साथ कई तार बीच से टूटकर आए दिन दुर्घटना का कारण बने हुए हैं। स्थानीय निवासी प्रेमचंद मिश्रा ने बताया कि अभी बीते दिन की विद्युत सप्लाई के दौरान एक केवल टूट गया बिजली काटी भी नहीं अचानक लोगों में भगदड़ मच गई जमीन पर करंट फैल गया काफी मुश्किल से विभाग से बिजली काटी गई इस दौरान कई जानवर चपेट में आने से बचे।

स्थानीय निवासियों की चिंताएं स्थानीय निवासी कपिल देव , प्रमोद मिश्रा, ननके ,प्रमोद कुमार ति...