बोकारो, मई 3 -- बोकारो बुद्ध बिहार के तत्वावधान में सेक्टर 4 स्थित बुद्ध विहार के प्रांगण में 2570वां बुद्ध जयंती समारोह व बोकारो बुद्ध विहार का 50 वां वार्षिकोत्सव धुमधाम से मनाई गई। सबसे पहले बुद्ध मंदिर में श्री लंका से आये हुए भिक्षु सुमेधा थेरो के नेतृत्व में उपासक- उपासिकाओं , बौद्ध धर्म के अनुयायियों व अन्य धर्मावलंबियों के द्वारा पूजा अर्चना किया गया। काफी संख्या में लोगों ने पूजा- वंदना में भाग लिया। सबसे पहले त्रिशरण ,पंचशील व महा परित्राण का पाठ किया गया। यह भी पढ़ें- कार्यक्रम का किया गया आयोजनपूजा अर्चना और बुद्ध का संदेश भिक्षु सुमेधा थेरो ने बौद्ध रीति से पूजा पाठ करवाकर बुद्ध का संदेश उपस्थित श्रद्धालुओं को दिए। उन्होंने कहा भगवान बुद्ध का संदेश मानव मानव एक समान है। सभी मानव एक ही है। उन्होंने कहा अहंकार मनुष्य का सबसे बड...