सिद्धार्थ, मार्च 28 -- सिद्धार्थनगर। भनवापुर क्षेत्र के पटखौली नानकार गांव में 30 व 31 मार्च को दो दिवसीय बौद्ध धम्म दीक्षा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित देश के महानायकों के जीवन संघर्ष पर आधारित नाट्य मंचन होगा। यह जानकारी कार्यक्रम आयोजक राम आशीष वरुण व घनश्याम गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि 30 मार्च की शाम दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा जबकि 31 मार्च की देर रात तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां चलेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...