बौद्ध दर्शन में झीलों,नदियों वनस्पतियों के संरक्षण को प्राथमिकता-डा.सीमा मिश्रा
मिर्जापुर, जुलाई 16 -- मिर्जापुर, संवाददाता। केबीपीजी कॉलेज के गणेशगंज स्थित बीएड विभाग के सभागार में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान संस्कृति विभाग लखनऊ में आयोजित सात दिवसीय बोधि-पथ कार्यशाला के तीसरे दिन गुरुवार को पर्यावरण और जीव संरक्षण में बौद्ध दर्शन की प्रासंगिकता विषय पर चर्चा हुई।बीएचयू वाराणसी के इतिहास विभाग की सहायक आचार्या डॉ. सीमा मिश्रा ने प्रथम सत्र में सतत विकास एवं पर्यावरण संरक्षण में बौद्ध दृष्टिकोण पर व्याख्यान दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बौद्ध दर्शन में झीलों, नदियों, वनस्पति और जीव-जंतुओं के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। प्रथम सत्र की अध्यक्षता प्रो. अर्चना पाण्डेय ने की।वहीं द्वितीय सत्र काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ज्ञानपुर भदोही के दर्शनशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. श्रीप्रकाश तिवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.