बिहारशरीफ, मार्च 14 -- बोधगया डायलॉग्स में नव नालंदा महाविहार के कुलपति ने कहा ​नालंदा, निज संवाददाता। ​देशकाल सोसाइटी द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय संवाद कार्यक्रम 'बोधगया ग्लोबल डायलॉग्स 2026' के आठवें संस्करण में नव नालंदा महाविहार ने प्रमुख भागीदार संस्थान के रूप में भाग लिया। शनिवार को बिहार संग्रहालय (पटना) में आयोजित इस दो दिवसीय समागम में देश-विदेश के विद्वान, राजनयिक और शोधकर्ता 'बौद्ध विरासत, संस्कृति और स्थिरता' जैसे गंभीर विषयों पर मंथन करने जुटे। बौद्ध दर्शन, आम्बेडकर और मानवीय मुक्ति विषय पर आयोजित अकादमिक सत्र की अध्यक्षता करते हुए नव नालंदा महाविहार के कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह ने बौद्ध दर्शन को मानवीय मुक्ति और सामाजिक न्याय का आधार बताया। उन्होंने बौद्ध दर्शन की प्रासंगिकता पर जोर दिया। कहा कि बौद्ध दर्शन मूल रूप से मानव...