मोतिहारी, मार्च 22 -- अरेराज, निसं। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्रों को बिहार दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री परिभ्रमण यात्रा पर केसरिया महोत्सव व बौद्ध स्तूप का दर्शन करने के लिए भेजा गया। प्रधान शिक्षक ऐनुद्दीन ने बताया कि परिभ्रमण के क्रम में छात्र-छात्राओं को केसरिया महोत्सव में भी शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। इसके साथ ही विश्व के धरोहर एवं सबसे ऊंचा बौद्ध स्तूप को देख छात्र बेहद उत्साहित दिखे। इस परिभ्रमण के दौरान बौद्ध तीर्थ यात्रियों से भी छात्र रूबरू हुए । तीर्थ यात्रियों से बात करने का मौका मिलने पर छात्रों को काफी खुशी हुई। छात्रों को कई रोचक जानकारी भी मिली। यात्रा में विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं की सक्रियता देखी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...