बहराइच, अगस्त 10 -- श्रावस्ती,संवाददाता। सोमवार को बौद्ध स्थली श्रावस्ती में श्रीलंका के बौद्ध अनुयायियों ने पहुंच कर बौद्ध भिक्षु श्रद्धा लोक महाथेरो की अध्यक्षता में गंध कुटी पर पुष्प पूजा की। इस दौरान श्रावस्ती का महत्व बताया गया। इस मौके पर बौद्ध भिक्षु श्रद्धा लोक ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पुष्प का उच्च स्थान है। सभी देवी-देवताओं की पूजा, आरती, व्रत, उपवास या पर्वो पर पुष्प चढ़ाए जाते हैं। धार्मिक अनुष्ठान, धार्मिक संस्कार, सामाजिक व पारिवारिक कार्यों में बिना पुष्प अधूरा समझा जाता है। पुष्पों की सुगंध से देवता प्रसन्न होते हैं। साथ ही सुंदरता के प्रतीक पुष्प हमारे जीवन में उल्लास, उमंग, प्रसन्नता के प्रतीक हैं। भगवान को जो पुष्पों की मालाएं चढ़ाई जाती हैं उनमें कमल अथवा पुंडरीक की माला को सर्वश्रेष्ठ कहा गया है। वहीं पूजन के उपर...