बौद्धिक संपदा के लिए छात्रों को करें जागरूक: न्यायमूर्ति सुधीर नारायण
प्रयागराज, मार्च 11 -- उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में बुधवार को बौद्धिक संपदा अधिकार पर एक दिनी राष्ट्रीय कार्यशाला एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) सुधीर नारायण ने कहा कि बौद्धिक संपदा को वैश्विक स्तर पर सुरक्षित करने के लिए बड़े कानूनी बदलाव की आवश्यकता है क्योंकि भारत में बौद्धिक संपदा के संबंध में जो भी नियम लागू हैं वह वैश्विक स्तर पर मान्य नहीं हैं। जिस प्रकार कॉपीराइट एक्ट की व्यवस्था है वैसी कोई व्यवस्था आईपीआर को लेकर नहीं है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को बौद्धिक संपदा अधिकार के संबंध में बड़े कदम उठाने चाहिए जिससे कि छात्रों के बीच जागरूकता उत्पन्न की जा सके। मुख्य वक्ता इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की विधि विद्या शाखा की प्रो. मानसी शर्मा ने कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.