मथुरा, मार्च 28 -- उत्तर प्रदेश पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान में बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) विषय पर हुई कार्यशाला में बौद्धिक संपदा अधिकारों के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क एवं अन्य संबंधित संरक्षण प्राप्त करने की प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी गयी। कुलपति डॉ. अभिजित मित्र की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में मुख्यवक्ता के रूप में केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय ने विभिन्न प्रकार के बौद्धिक संपदा अधिकार प्राप्त करने की प्रक्रियाओं एवं आवश्यकताओं पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत में अनुसंधान कार्य व्यापक और मूल्यवान होने के बावजूद पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क में उसके सीमित रूपांतरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.