बाराबंकी, मार्च 1 -- बाराबंकी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा स्थानीय जीआईसी ग्राउंड पर रविवार को शाखा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर में जगह - जगह लगने वाली सभी 24 बस्तियों की शाखाओं को एक साथ लगाने का अभिनव प्रयोग हुआ। सभी शाखाओं के मुख्य शिक्षक एवं शाखा कार्यवाह अपने ध्वज एवं सैकड़ों स्वयंसेवकों को लेकर कार्यक्रम स्थल पर एकत्रित हुए। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए आरएसएस के प्रांत संपर्क प्रमुख गंगा सिंह ने कहा कि आरएसएस की शाखा व्यक्ति के बौद्धिक विकास व चरित्र निर्माण की अभिनव प्रयोगशाला है, जहां स्वयं सेवकों के व्यक्तित्व निर्माण से राष्ट्र निर्माण की परिकल्पना साकार होती है। इसके साथ ही स्वयंसेवक अनुशासन सीखते हैं। बाल, तरुण, प्रौढ़ सभी वर्ग के लोग इसमें शामिल होकर आपस में सामंजस्य स्थापित करते हैं। उन्होंने कहा कि शाख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.