अल्मोड़ा, दिसम्बर 13 -- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बौद्धिक संपदा अधिकार और साइबर सुरक्षा विषय पर शनिवार को कार्यशाला हुई। इसमें सिविल जज राजेंद्र कुमार कोहली ने कहा कि बौद्धिक अधिकारों का कानूनी संरक्षण करना आज के समय जरूरी है। कार्यशाला में सिविल जज ने बौद्धिक संपदा अधिकारों की विभिन्न धाराओं के बारे में बताया। कहा कि वर्तमान समय में बौद्धिक ज्ञान का तेजी से प्रसार हो रहा है। ऐसे में बौद्धिक अधिकारों का कानूनी संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने डिजिटल अरेस्टिंग, बैंक खातों से ठगी और मोबाइल के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों से सतर्क रहने को भी कहा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.सी. पंत ने ऑनलाइन कार्यों में सावधानी बरतने की बात कही। वरिष्ठ अधिवक्ता भास्कर पंत ने साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। यहां प्रो. नाजिश खान,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.