कौशाम्बी, अगस्त 24 -- सावन के आखिरी सोमवार को पूरब सरावां गांव स्थित करीब दो सौ वर्ष पुराने बौखर नाथ बाबा महादेव मंदिर में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर के गर्भ गृह में आचार्यों एवं विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रों से भगवान भूत भावन भोले नाथ का रुद्राभिषेक दिनभर चलता रहा। सावन माह के आखिरी सोमवार को पूरब सरांवा गांव स्थित बौखर नाथ मंदिर में भोर से शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज से पहुंचे हजारों भक्तों ने कतार में लगकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सावन की अंतिम सोमवारी पर मंदिरों में गूंजा हर-हर महादेव श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, गंगाजल, दूध, दही, बेलपत्र, धतूरा, फल-फ...