धनबाद, जनवरी 16 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। ईस्ट बसुरिया के बौआकला सात नंबर बस्ती में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में गुरुवार को महादेव स्थान मंदिर प्रांगण में खिचड़ी मेला का आयोजन किया गया। आसपास के शिव भक्तों ने मंदिर प्रांगण नाया (पुजारी) फोकन महतो ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कराई। श्रद्धालु ने मिट्टी से बनाए घोड़ा को चढ़ाकर पूजा करते हैं। उक्त मौके पर ग्रामीण मेला का आयोजन होता है। साथ ही नटुवा नाच होता है। ग्रामीण दयानंद महतो ने बताया कि यह आयोजन प्राचीनकाल से होता आ रहा है। मकर संक्रांति के दूसरे दिन यह खिचड़ी मेला का आयोजन होता है। मौके पर पंसस शंकर रजक, शिवनंदन महतो, दयानंद महतो, महेंद्र सिंह, संतोष साव, महेन्द्र निषाद, भगीरथ महतो, शिवलाल महतो, मुकेश मल्लाह, संतोष रवानी, जेडी महतो, अर्जुन महतो आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.