धनबाद, मई 4 -- बौआकला बस्ती स्थित रेलवे गेट नंबर 4 के पास बनाये गये अंडरपास से आवागमन करने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अंडर पास के बीचों बीच पानी जमाव होने से बाइक सवार व राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि उक्त 4 नंबर गेट से आवागमन बंद कर दिया गया है।

ग्रामीणों की मांग ग्रामीणों द्वारा इस बस्ती के समीप दो अंडर पास की मांग रेल अधिकारियों व सांसद, विधायक से करते आ रहे हैं। इस दिशा में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने रेल डीआरएम को ग्रामीणों के पत्र को अग्रसारित कर ग्रामीणों की मांग को रखा था। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से प्रत्येक दिन हजारों छोटी-बड़ी वाहने आना जाना करती है। 12 हजार वाली इस बस्ती के लोग इस अंडर पास से काफी असंतुष्ट दिख रहे हैं।

अंडरपास से आवागमन इस अंडर...