मधुबनी, मार्च 14 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के बौंसी गांव के वार्ड सात में बिजली बकाया वसूली और विद्युत चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के दौरान ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग की टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बिजली जेई नंद किशोर कुमार ने बाबूबरही थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि 10 मार्च को सहायक विद्युत अभियंता संजीत कुमार के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम बकाया वसूली और जांच के लिए गांव पहुंची हुई थी। इसी दौरान फुलो देवी, कौशल पासवान, बब्लू पासवान, मिथिला देवी, अमित कुमार समेत 25-30 अज्ञात लोगों ने टीम को घेर लिया और गाली गलौज व धक्का मुक्की करने लगे। आरोप यह भी है कि मो. साकिर का गला दबाने का प्रयास किया गया जिससे वे घायल हो गए। साथ ही महिला कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.