बांका, मार्च 21 -- बौंसी, निज संवाददाता। नगर पंचायत बौंसी में एक बार फिर पेयजल की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। जैसे-जैसे गर्मी का असर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इलाके में पानी का संकट भी गहराता जा रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। कई परिवार मजबूरी में बाजार से पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक परेशानी भी बढ़ रही है। बौंसी बाजार के डैम रोड, स्टेशन रोड, थाना कॉलोनी और दुमका रोड सहित कई इलाकों में पेयजल की भारी किल्लत बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह से ही पानी के लिए जद्दोजहद शुरू हो जाती है, लेकिन पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पाता। कई घरों में नल सिर्फ नाम के लिए लगे हैं, लेकिन उनमें पानी नहीं आता। पेयजल संकट को दूर करने के लिए सरकार की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.