बहराइच, जून 25 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच के थाना बौंडी क्षेत्र में क्राइम ब्रांच स्वाट टीम और बौंडी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथी मौके का फायदा उठाकर भाग निकले। यह भी पढ़ें- बौंडी में पुलिस मुठभेड़: इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पैर में लगी गोलीमुठभेड़ की जानकारी पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर स्वाट टीम और थानाध्यक्ष बौंडी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि खैरा बाजार से आगे कुदई मार्ग पर कुछ बदमाश चोरी की नीयत से मंडरा रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शु...