जमशेदपुर, फरवरी 22 -- बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत कुईयानी पंचायत के रिमड़ाडीह गांव में शुक्रवार को पुलिस ने अफीम की खेती नष्ट कर दी। वहीं, किसान को गिरफ्तार कर लिया गया। बोड़ाम सीओ रंजीत रंजन एवं पटमदा डीएसपी वचनदेव कुजूर के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में किसान सोहन सिंह की जमीन में लहलहा रही अफीम की फसल को ट्रैक्टर से नष्ट किया गया। थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि अफीम की खेती की सूचना पुलिस को गुप्त रूप से मिली थी। करीब डेढ़ बीघा जमीन में तैयार फसल को ट्रैक्टर से नष्ट किया गया। आरोपी सोहन सिंह को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में उसने बताया कि यह पहली बार उसने अफीम की खेती की थी। शनिवार को उसे जेल भेजा जाएगा। पुलिस ने बताया कि अफीम की खेती के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.