बरेली, मई 27 -- बरेली। सीबीगंज के गांव बोहित में श्यामलाल के घर किसी ने दिनदहाड़े ताला तोड़कर चोरी कर ली। 23 मई सुबह श्यामलाल मजदूरी करने चले गये, उनकी पत्नी ममता ताला डालकर बच्चे को दवा दिलाने चली गई। घर में ताला पड़ा था। किसी ने मौका मिलते ही ताला तोड़ दिया। संदूक में रखे 15 हजार रुपये, दो सोने और एक चांदी की टूमे निकाल ली। जब ममता वापस लौटी तो ताला टूटा हुआ था। इस मामले में पुलिस ने श्यामलाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...