उरई, अप्रैल 6 -- उरई। संवाददाता जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने ग्राम पंचायत बोहदपुरा, पंचायत सचिवालय में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ कर ग्रामीण शिक्षा को नई दिशा दी। इस अवसर पर उन्होंने लाइब्रेरी का निरीक्षण कर वहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उनकी पढ़ाई में रुचि देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।जिलाधिकारी ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि किताबें जीवन की सबसे सच्ची मित्र होती हैं, जो हर परिस्थिति में सही मार्ग दिखाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने और पुस्तकों को सुरक्षित रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनपद में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में 147 डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जा रही हैं, ताकि गांव के छात्र-छात्राओं को अपने ही पंचायत स्तर पर ...