बोहटा पुल पर सड़क में फैले बालू से बढ़ रहा हादसों का खतरा
लातेहार, मई 29 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र स्थित बोहटा पुल के समीप अवैध बालू ढुलाई के दौरान सड़क पर गिर रहे बालू के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। पुल और मुख्य सड़क पर फैले बालू से खासकर दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश या तेज रफ्तार में बाइक सवार फिसलकर गिर जा रहे हैं, जिससे कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के दिनों में पुल पर पानी जमा हो जाने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। पुल तालाब में तब्दील हो जाता है, जिससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कत होती है। ग्रामीणों के अनुसार, संबंधित बालू घाट से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टरों के माध्यम से बालू का उठाव किया जाता है। रात के समय तेज गति से गुजरने वाले बालू लदे ट्रैक्टर और हाइवा वाहनों से सड़क पर बड़ी मात्रा में बालू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.