छपरा, अप्रैल 3 -- मांझी प्रखंड के पश्चिम व उत्तर दिशा में एकमा की सीमा पर स्थित महुई गांव तीन पायों पर निर्मित सड़क पुल का छत वाला भाग भी कमजोर मांझी। मांझी प्रखंड के पश्चिम व उत्तर दिशा में एकमा की सीमा पर स्थित महुई गांव का प्रखंड मुख्यालय से सड़क सम्पर्क भंग हो गया है। मांझी और एकमा प्रखंड मुख्यालय से महुई गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने वाला बोहटा नदी पर अंग्रेजों द्वारा एक सौ वर्ष पूर्व निर्मित सड़क पुल का एक हिस्सा शुक्रवार को ध्वस्त हो गया। तीन पायों पर निर्मित सड़क पुल की छत वाला भाग कभी भी धराशायी हो सकता है और बड़े पैमाने पर जानमाल की क्षति हो सकती है। गांव में आने जाने वाले चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह बन्द कर दिया गया है। स्थानीय पैक्स अध्यक्ष सुजीत सिंह ने बताया कि सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल व विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिं...