बरेली, जनवरी 23 -- बरेली। बहेड़ी स्थित केसर इंटर कॉलेज में गुरुवार को वसंत पंचमी और सुभाष चंद्र बोस जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुए। इसका शुभारंभ प्रधानाचार्य व अतिथियोंने मां सरस्वती और नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। मुख्य अतिथि नोडल शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश माथुर ने कहा कि बोस महान पराक्रमी आदर्श क्रांतिकारी नेता थे। भारत सेवक समाज के अध्यक्ष कृष्ण स्वरूप सक्सेना ने कहा कि युवा बोस के जीवन से अनुशासन और देश प्रेम की प्रेरणा लें। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और समूह गान कामयाबी विशाल है की प्रस्तुति दी। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। आकांक्षा जौहरी और सुधा पांडेय ने खिचड़ी सहभोज कराया। यहां प्रधानाचार्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, शिक्षक प्रिय इंद्रजीत सिंह, रामसेवक शर्मा, देव शंकर आदि रहे। अंत में सड़क सुरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.