प्रयागराज, जून 11 -- प्रयागराज। रामबाग स्थित कांजी हाउस में लंबे समय से बीमार चल रही एक गाय को बेहतर इलाज के लिए मिर्जापुर के पशु चिकित्सालय में भेजा गया, जहां उसके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। बीमार गाय सड़क पर घूमते मिली थी, जिसके बाद उसे रामबाग स्थित रामबाग कांजी हाउस में रखा गया और उपचार शुरू किया गया। कई दिनों तक इलाज के बावजूद उसकी हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ। बाद में विस्तृत जांच के दौरान गाय के बोवाइन पैपिलोमा वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। अपर नगर आयुक्त अरविंद राय के अनुसार, इस संक्रमण का प्रभावी उपचार स्थानीय स्तर पर उपलब्ध नहीं था, जिसके चलते मिर्जापुर स्थित विशेषज्ञ पशु चिकित्सालय में भेजने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- ग्लैंडर्स की पुष्टि पर सहारनपुर कंट्रोल एरिया घोषित, घोड़े के आवागमन पर रोक इसके बाद पशु प्रेम...