बोल-बम के भेष में शराब ले जा रहे दो युवक गिरफ्तार
भागलपुर, अगस्त 4 -- बांका, एक संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान उत्पाद विभाग ने दर्दमारा चेकपोस्ट के समीप वाहन जांच अभियान चलाकर बोल-बम के भेष में बाइक से जा रहे दो युवकों को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में दोनों युवकों के पास से दो बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार युवकों की पहचान दरभंगा जिले के तिलकेश्वर स्थान थाना क्षेत्र के गुलमा गांव निवासी रामानंद कुमार एवं अजय कुमार के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग ने बताया कि श्रावणी मेला के दौरान शराब की तस्करी रोकने के लिए लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.