मुंगेर, अगस्त 8 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की दूसरी सोमवारी को लेकर शुक्रवार को मॉडल स्टेशन जमालपुर पूरी तरह शिवमय वातावरण में रंगा नजर आया। बिहार सहित विभिन्न राज्यों से आए कांवरियों के साथ-साथ स्थानीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सुल्तानगंज पहुंचने और वहां से गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना होने के उद्देश्य से स्टेशन पर जुटी रही। सुबह से देर शाम तक स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर और प्रतीक्षालय भगवा वस्त्रधारी कांवरियों से भरे रहे। ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के दौरान बोल बम, हर-हर महादेव और भोले एक सहारा के जयघोष से पूरा स्टेशन परिसर गूंजता रहा। दूसरी सोमवारी पर जलाभिषेक की होड़ को देखते हुए नियमित ट्रेनों के साथ-साथ मेला स्पेशल ट्रेनों में भी भारी भीड़ रही। यह भी पढ़ें- स्टेशन पर बाबा धाम जाने वाले...