सहरसा, अगस्त 1 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक संवाददाता। सावन शुरू होने के साथ ही बाबा मटेश्वर धाम एक बार फिर शिवभक्ति के रंग में रंगने को तैयार है। लाखों डाकबम और कांवरियों के आगमन से पूरा क्षेत्र बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठेगा। यह भी पढ़ें- रिमझिम फुहार के बीच शिवभक्ति की डगर पर बढ़ रहे हैं कांवरियाश्रावणी मेले की तैयारी श्रावणी मेले के दौरान बाबा मटेश्वर धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ता है, जिससे पूरा इलाका शिवमय वातावरण में डूब जाता है। श्रद्धालु मुंगेर के छर्रापट्टी गंगा घाट से पवित्र गंगाजल भरकर लगभग 80 से 109 किलोमीटर की कठिन पदयात्रा पूरी करते हुए बाबा मटेश्वर धाम पहुंचते हैं। यह यात्रा खगड़िया, मानसी, बलहा बाजार, बदला घाट, कात्यायनी स्थान, धमारा घाट, कोपरिया और सिमरी बख्तियारपुर होते हुए पूरी होती है। पूरे कांवरिया ...