बोल बम के जयघोष से गूंजा कांवड़ पटरी मार्ग, बढ़ी शिवभक्तों की संख्या
मेरठ, जुलाई 30 -- चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग इन दिनों शिवभक्ति के रंग में सराबोर है। केसरिया वस्त्र धारण किए कांवड़िये 'बम-बम भोले' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ अपने-अपने शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। श्रद्धालुओं की आस्था, अनुशासन और उत्साह से पूरा मार्ग भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है। हरिद्वार और गंगोत्री से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कठिन यात्रा को भगवान भोलेनाथ की आराधना मानते हुए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। कांवड़ पटरी मार्ग पर दूर-दूर तक कांवड़ियों का कारवां दिखाई दे रहा है। इस समय राजस्थान के श्रद्धालुओं की संख्या अधिक है, जबकि हरियाणा के विभिन्न जिलों से भी बड़ी संख्या में कांवड़िये अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।हरियाणा यह भी पढ़ें- मेरठ : जल में शंभू और पलड़े में लाडली: शिवभक्ति के साथ बेटी बचाओ का बड़ा संदेश निवासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.