बोल बम के जयघोष के साथ बाबाधाम रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था
बलरामपुर, अगस्त 11 -- दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर करेंगे करीब 120 किमी की पैदल यात्रा बलरामपुर, संवाददाता। सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की भक्ति में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। मंगलवार को सदर तहसील क्षेत्र के जबदही, महंथपुरवा और चारागाह गांवों से दो दर्जन से अधिक कांवड़ियों का जत्था देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। यात्रा पर निकलने से पहले श्रद्धालुओं ने स्थानीय मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान भोलेनाथ से यात्रा की सफलता, सुख-समृद्धि व परिवार की खुशहाली की कामना की।पूजा-अर्चना के बाद कांवड़िये बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच बाबाधाम के लिए रवाना हुए। यह भी पढ़ें- बाबाधाम रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था जयकारों से गांव का माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया। परिजन और ग्रामीण भी श्रद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.