बोल बम के जयघोष के साथ देवघर रवाना हुए कांवरियों का पहला जत्था
बोकारो, जुलाई 28 -- श्रावणी मेला के अवसर पर चास-बोकारो के कांवरियों का पहला जत्था मंगलवार को बोकारो रेलवे स्टेशन से बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। करीब 30 शिवभक्तों का यह दल 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ रेल मार्ग से सुल्तानगंज के लिए निकला। कांवरियों ने बताया कि वे सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हुए देवघर पहुंचेंगे और बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे। श्रद्धालुओं ने कहा कि उनका यह जत्था पिछले 15 वर्षों से लगातार श्रावणी मेले में शामिल होकर बाबा धाम की यात्रा करता आ रहा है। जत्थे में मिलन महतो, नंदकिशोर महतो, रेखा देवी, राजीव महतो, नीरज महतो, आशीष कुमार महतो, किरण देवी, बबिता देवी, पूजा देवी, अंजना देवी, दीक्षा कुमारी, शांति देवी, मनोज महतो, सागर महतो, गीता देवी समेत कई शिवभक्त शामिल हैं। यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.