कोडरमा, अगस्त 5 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के घंघरी गांव से बुधवार को शिवभक्तों का एक कांवरिया जत्था भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। रवानगी से पहले श्रद्धालुओं ने गांव के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की और गांव के बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। इसके बाद "बोल बम" और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते गांव से निकले और बस में सवार होकर बाबा धाम के लिए प्रस्थान किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सामग्री एवं अन्य व्यवस्थाएं पहले से की गई थीं। ग्रामीणों ने सभी कांवरियों को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पूरब शरीरा से सैकड़ों कांवरिया बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना कांवरिया जत्था का नेतृत्व कर रहे परमानंद गिरि ने बताया कि वे लोग प्रत्य...