बोल बम के जयकारों के साथ हरिद्वार रवाना हुए कांवड़िए
सहारनपुर, अगस्त 8 -- रामपुर मनिहारान। सावन में आस्था का रंग गहराने लगा है। शनिवार को नगर से शिवभक्तों का जत्था हरिद्वार से गंगाजल लेने के लिए रवाना हुआ। रामलीला मैदान से तूफानी कांवड़ के बैनर तले निकले कांवड़िए डीजे पर बज रहे धार्मिक भजनों पर नाचते-गाते आगे बढ़े। इस दौरान बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। उधर, दिल्ली हाईवे पर भी हरिद्वार जाने वाले बाइक सवार कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। सुबह से हाईवे पर बाइकों का रेला दिखाई दिया। कांवड़िए हरिद्वार पहुंचकर पवित्र गंगाजल लेकर लौटेंगे। रवाना होने वालों में हिमांशु सैनी, आकाश सैनी, अमित कुमार, रोहित और शुभम आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- कांवड यात्रा में आस्था के साथ देश भक्ति की झलक यह भी पढ़ें- तेजी से गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त भोलों के कदम यह भी पढ़ें- एक दो त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.