बोल बम के जयकारों के बीच हरिद्वार रवाना हुए कांवड़िए, बारिश भी नहीं रोक सकी उत्साह
मुरादाबाद, अगस्त 6 -- क्षेत्र में गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश भी शिवभक्तों के उत्साह को कम नहीं कर सकी। पूर्व भाजपा विधानसभा प्रत्याशी ठाकुर अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का जत्था ढोल-नगाड़ों, भक्ति गीतों और ''बोल बम'' के गगनभेदी जयकारों के साथ हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। पूरे मार्ग पर शिवभक्ति का माहौल बना रहा और श्रद्धालु नाचते-गाते भगवान भोलेनाथ का गुणगान करते हुए आगे बढ़े। उधर भाजपा के जिला अध्यक्ष ठाकुर राजपाल सिंह भी अपने पुत्र अमित चौहान तथा समर्थकों के साथ हरिद्वार के लिए रवाना हुए। उनके साथ बड़ी संख्या में वाहन और दर्जनों शिवभक्त मौजूद रहे। सभी श्रद्धालु हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाकर क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।श्रद्धालुओं यह भी पढ़ें- Bijnor News: विशाल कांवड़ों के साथ उमड़ रहा कावंड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.