बोल बम के जयकारे के बीच पैरों के छाले को भूल बाबा की नगरी की तरफ बढ़ते रहे श्रद्धालु
भागलपुर, अगस्त 3 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता पैरों में छाले। जुबां पर बोल बम, हर हर महादेव और जय भोले बाबा। रुख बाबा की नगरी देवघर की तरफ। सारी परेशानी, तकलीफ को भूल एक दूसरे का हाथ थामे बस चले जा रहे थे। कुछ ऐसा ही माहौल था रविवार को कांवरिया पथ का। सुल्तानगंज से जल भरने के बाद बाबा को जलाभिषेक करने के लिए निकले श्रद्धालुओं की आस्था ऐसी कि मानो उन्हें शिवलिंग के अलावा कुछ दिख ही नहीं रहा हो। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा। सभी की एक ही राह थी। सभी की मंजिल देवघर। हर आयु वर्ग के हजारों कांवरियों के श्रद्धा भाव और जयकारे ने कांवरिया पथ के माहौल को भक्तिमय कर दिया। यह भी पढ़ें- सावन की पहली सोमवारी को लेकर जिले के अगुवानी गंगा घाट पर उमड़ी कांवरियों की भीड़कांवरिया पथ का अद्भुत नजारा सड़क के एक तरफ लाठी का सहारा तो दूसरी तरफ वाहन पर सवार दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.