चंदौली, जनवरी 20 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। राजपथ रेंज के अंतर्गत वन विभाग की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान अवैध रूप से बोल्डर लदे एक हाइवा ट्रक को पकड़कर सीज कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया। वन विभाग को राजपथ रेंज के सिकन्दरपुर-बैरी मार्ग पर अवैध खनिज परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर वन दरोगा सुरेंद्र राव के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक हाइवा ट्रक को रोका गया, जिस पर अवैध रूप से बोल्डर लदा हुआ था। जांच के दौरान जब चालक से वाहन से संबंधित कागजात और पत्थर के परमिट की मांग की गई, तो चालक कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। चालक ने स्वीकार किया कि बोल्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.