मिर्जापुर, अप्रैल 12 -- हलिया। पीटीओ एवं खनन सर्वेयर की संयुक्त टीम ने शनिवार को अवैध खनन का बोल्डर लदे हाइवा ट्रक व एक मैजिक को सीज कर दिया। पीटीओ महेंद्र पांडेय एवं खनन सर्वेयर दीपक कुमार राजभर की टीम हलिया-ड्रमंजगज मार्ग पर हाइवा से बोल्डर ले कर जा रहे चालक से कागजात मांगा तो वह कोई वैध कागज नहीं दिखा पाया। संयुक्त टीम ने अवैध खनन व परिवहन करने के आरोप में हाइवा को पकड़ कर सीज कर दिया। वाहन को थाना परिसर में खड़ा करा दिया। इसके अलावा हथेड़ा के गुलाब तिराहे से एक मैजिक वाहन को भी पड़कर चालान कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.