बोल्डर लदा ट्रक कंटेनर में घुसा, बाल-बाल बचा चालक
बस्ती, जून 24 -- सल्टौआ, हिन्दुस्तान संवाद। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर बरहुआ डगरा के पास मंगलवार भोर में एक तेज रफ्तार बोल्डर लदे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े झाड़ू लदे कंटेनर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों वाहनों के चालक व खलासी बाल-बाल बच गए। कंटेनर संभल जिले के थाना कैला देवी अन्तर्गत रुदायन निवासी चालक विरलेश अपने सह चालक सत्यबीर सिंह निवासी नवाबगंज थाना पटवाई जनपद रामपुर के साथ गुवाहाटी से झाड़ू लादकर काशीपुर जा रहे थे। चालक ने बताया कि भोर करीब तीन बजे बरहुआ डगरा के पास वह कंटेनर सड़क किनारे खड़ा कर पानी भरने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहा बोल्डर लदा ट्रक अनियंत्रित होकर कंटेनर में घुस गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कंटेनर सड़क किनारे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.