आगरा, अगस्त 27 -- नेपाल में जल प्रलय देखने के बाद गंगा के जलस्तर को लेकर प्रशासन और सिंचाई विभाग पूरी तरह से चौकन्ना हो गया है। ऐसे में गंगा का जलस्तर बढ़ा रहने से तटबंधों और बनाई गई पत्थरों की ठोकरों की मजबूती की परख भी हो रही है। विगत दिनों से पानी बढ़ने से गंजडुंडवारा ब्लॉक के गांव बरौना में सिंचाई विभाग द्वारा बनाई गईं पत्थरों की सात ठोकरों में से तीन ठोकरें गंगा की ओर झुकीं हुई हैं। जबकि शेष ठोकरों को तारों से बांधकर मजबूत किया गया है। यह ठोकरें 350 मीटर लंबे बोल्डर बांध को मजबूत बनाए रखने के लिए बनाई गई हैं। यह भी पढ़ें- गंडक में बहकर आ रहे सिलेंडर, कपड़े और घरेलू सामान ग्रामीणों ने लगातार निगरानी की बात कही है। ब्लॉक के ग्राम बरौना में सिंचाई विभाग द्वारा हाल ही में बनाए गए करीब 350 मीटर लंबे पक्के बांध की मजबूती को लेकर निगरानी की...