बोल्डर आने से बंद हुई पंचेश्वर सड़क
चम्पावत, जून 15 -- जगदीश, लोहाघाट। नेपाल सीमा को जोड़ने वाले पंचेश्वर मोटर मार्ग पर बोल्डर गिर गया। इससे यहां से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। सड़क बंद होने से कई वाहन और लोग फंस गए। सोमवार सुबह खेतकुनी के पास हुए भूस्खलन से सड़क पर भारी मलबा और विशाल बोल्डर गिर गया। जिससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। सड़क बंद होने के कारण कई वाहन और यात्री मार्ग में फंस गए। लोनिवि लोहाघाट के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर जेसीबी मशीन भेज दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.