सीवान, मई 14 -- बसंतपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कन्हौली स्थित एनएच-227ए पर बुधवार को बोलेरो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे में एक युवक का पैर टूट गया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों की पहचान गोपालगंज जिले के दिघवा दुबौली निवासी रघु राम के पुत्र मंजीत कुमार तथा गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सिसई गांव निवासी भागराशन राम के पुत्र परशुराम के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों युवक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान कन्हौली के पास बाइक अनियंत्रित होकर बोलेरो से टकरा गई। हादसे के बाद बोलेरो सवार लोगों ने मानवता दिखाते हुए दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल सिवान रेफर कर द...