हल्द्वानी, फरवरी 1 -- हल्द्वानी, दीक्षा बिष्ट लमगड़िया। वन पंचायतों के अधिकारों में कटौती और सरपंचों को हाशिये पर धकेले जाने के विरोध में शनिवार को कुमाऊं क्षेत्र के वन सरपंच हल्द्वानी में सड़कों पर उतरे। बुद्ध पार्क में धरना देने के बाद सरपंचों ने रैली निकालकर कुमाऊं कमिश्नर आवास तक मार्च किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिन जंगलों को उन्होंने पीढ़ियों से अपने घर की तरह बचाया, संवारा और आग से सुरक्षित रखा। आज सिस्टम ने उन्हें उन जंगलों के फैसलों से बेदखल कर दिया है। सरपंचों ने आरोप लगाया कि नीतिगत बदलावों और हालिया संशोधनों के जरिये उनके अधिकार छीनकर उन्हें सिर्फ नाम का मुखिया बना दिया गया है। सरपंचों ने कहा कि हम लंबे समय से वन पंचायतों के अधिकार ग्राम प्रधानों से हटाकर सरपंचो को दिए जाने की मांग कर रहे है। हम प्रभागीय वनाधिकारी की चौखट ...