हल्द्वानी, अप्रैल 8 -- हल्द्वानी, दीक्षा बिष्ट लमगड़िया। अपनी जायज मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सब्र अब जवाब दे गया है। मंगलवार को 'आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका संगठन' के बैनर तले बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ शंखनाद कर दिया। महिलाओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक वें आंगनवाड़ी केंद्रों को नहीं लौटेंगे। उन्होंने कहा केंद्रों में ताले लटके हुए हैं और यह तालाबंदी मानदेय वृद्धि होने तक जारी रहेगी। कार्यकर्ताओं ने विभाग पर आरोप लगाया कि सालाना मात्र 2000 के डेटा खर्च में फेस कैप्चर और ऑनलाइन मॉनिटरिंग का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे वे अपनी जेब काटने को मजबूर हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सरकार वेतन नहीं बढ़ाती, तब तक पोषण ट्रैकर और बीएलओ सहित सभी सरकारी कार्यों का...