बोले हल्द्वानी: विजयपुर गांव का ऐलान, पुल नहीं तो भूख हड़ताल
हल्द्वानी, मई 27 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी से मात्र छह किमी दूर रहने के बाद भी विजयपुर गांव के लगभग 600 लोग आदिवासियों की तरह जीवन काट रहे हैं। सूखी नदी पर पुल बनने का इंतजार करते-करते ग्रामीणों की आंखें पथरा गई हैं। गौलापार से विजयपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। सड़क के बदहाल होने से कई लोग दो-पहिया वाहनों से गिरकर घायल हो चुके हैं। इसके बाद भी ग्रामीणों का दर्द किसी को नहीं दिख रहा है। वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सांसद अजय भट्ट ने गांव को गोद लिया था। तब लोगों को लगा था कि अब गांव के दिन बहुरेंगे, लेकिन विकास के नाम पर सांसद निधि से एक पत्थर भी नहीं लगा है।
ग्रामीणों की मांगें गौलापार में सूखी नदी पार विजयपुर गांव में रह रहे 90 परिवार नेताओं व अफसरों के आश्वासन से परेशान हो चुके हैं। ग्रामीणों ने मंगल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.