हल्द्वानी, मार्च 7 -- हल्द्वानी, दीक्षा बिष्ट लमगड़िया। वार्ड नंबर 52 स्थित जेके पुरम बी-ब्लॉक के लोग लंबे समय से खुदी हुई सड़कों से परेशान है। यहां रह रहे 28 परिवार बदहाल सड़कों और झूलते बिजली के तारों के कारण डर के साए में जीने को मजबूर हैं। विकास के नाम पर छह माह पूर्व खोदी गई सड़कों की लेवलिंग न होने से पूरी कॉलोनी गड्ढों में तब्दील हो गई है। इन गड्ढों में हफ्तों से जमा गंदा पानी अब मच्छरों का केंद्र बन चुका है। वहीं, उड़ती धूल के कारण बच्चों और बुजुर्गों में सांस व एलर्जी की बीमारियां फैल रही हैं। सड़क की दुर्दशा के साथ-साथ बिजली विभाग की लापरवाही भी जानलेवा साबित हो रही है। गलियों में काफी नीचे तक लटकते जर्जर तार और सड़क के बीचों-बीच खड़े पोल आए दिन हादसों को दावत दे रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़कों ...