हल्द्वानी, मार्च 16 -- हल्द्वानी, दीक्षा बिष्ट लमगड़िया। विकास के दावों के बीच हल्द्वानी का पॉश इलाका कहा जाने वाला जजफार्म सी-ब्लॉक आज बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। पिछले छह महीनों से खुदी सड़कें, धूल के गुबार और गिरने की कगार पर पहुंचे जर्जर विद्युत पोल ने स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बार-बार की शिकायतों के बावजूद जनप्रतिनिधि और संबंधित विभाग कुंभकर्णी नींद सोए हुए हैं। धूल से फैलती बीमारियां, पानी की किल्लत और रिहायशी इलाके में नियमों के विरुद्ध लगे मोबाइल टावर ने जनता के सब्र का बांध तोड़ दिया है। क्षेत्रवासियों ने दोटूक चेतावनी दी है कि अब आश्वासन नहीं, समाधान चाहिए। यदि जल्द ही धरातल पर सुधार नहीं दिखा, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।बड़ी मुखानी स्थित जजफार्म सी-ब्लॉक इन दिनों सरकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.