हल्द्वानी, मार्च 20 -- हल्द्वानी, भूपेश कन्नौजिया। शहर से सटे गौलापार-चोरगलिया मार्ग पर रेलवे फाटक अब महज एक क्रॉसिंग नहीं, बल्कि हजारों जिन्दगियों की रोजमर्रा की जंग का केंद्र बन चुका है। साल 2018 से रेल ओवरब्रिज की बाट जोह रही क्षेत्रीय जनता के लिए यह फाटक हर दिन समय की बर्बादी, मानसिक तनाव और अव्यवस्था की एक ऐसी अनचाही सजा बन गया है, जिसका समाधान विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच कहीं गुम है। हर दिन यहां लगने वाला घंटों के जाम न केवल 25 हजार की आबादी का धैर्य परख रहा है, बल्कि सिस्टम की उस सुस्ती को भी उजागर किया है जिसने एक जीवनरेखा को 'अवरोध' में बदल कर रख दिया है। अब आश्वासनों से थक चुकी जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर है और समाधान न होने पर आर-पार के आंदोलन की तैयारियां तेज हो गईं हैं।एक तरफ शहर का जाम दूसरी ओर वनभूलपुरा की रेलवे क्रा...