हजारीबाग, दिसम्बर 22 -- वार्ड नंबर 21 लोहसिंघना कल्लू चौक क्षेत्र लंबे समय से बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है। यहां सड़क, नाली, बिजली और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं पूरी तरह दुरुस्त नहीं हैं। बोले हजारीबाग कार्यक्रम के दौरा वार्डवासियों ने कहा कि कई इलाकों में सड़क अधूरी है तो कहीं पुरानी सड़क उखड़ चुकी है। बरसात के दिनों में पानी जमा होने से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। नालियों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर बहता है। बिजली के खंभों पर तारों का जाल बना हुआ है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। हजारीबाग । वार्ड नंबर 21 में रहने वाले लोग रोजमर्रा की जिंदगी में कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इस वार्ड के कई हिस्सों में अब तक नाली का निर्माण नहीं हो पाया है। जहां नाली नहीं है, वहां घरों का गंदा पानी सीधे सड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.