हजारीबाग, दिसम्बर 17 -- हजारीबाग का वार्ड-17 शहर के बीचोबीच स्थित होने के कारण सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण वार्डों में शुमार है। सुबह से देर रात तक यहां लोगों की आवाजाही और कारोबार की रौनक बनी रहती है, लेकिन वार्डवासी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। अधूरा नाला निर्माण, जर्जर सड़कें, स्ट्रीट लाइट की कमी, नियमित सफाई और फॉगिंग का अभाव, सब्जी बाजार में जाम व गंदगी, साथ ही सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी की कमी ने लोगों की नाराजगी को बढ़ा दिया है। हिन्दुस्तान के बोले हजारीबाग कार्यक्रम के दौरान लोगों ने खुलकर अपनी पीड़ा रखी। हजारीबाग। वार्ड 17 अपनी स्थिति के कारण हजारीबाग का प्राइम लोकेशन कहा जा सकता है। यह वार्ड शहर के लगभग मध्य में स्थित है। बंशी लाल चौक से बुढ़वा महादेव, अन्नदा चौक, कांग्रेस ऑफिस रोड, सब्जी मार्केट जैसे क्षेत्र इस वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.