हजारीबाग, जनवरी 6 -- हुरहुरू मुख्य बस्ती वार्ड संख्या 35 का कोर क्षेत्र होने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रही है। यह वार्ड शहरी और देहाती स्वरूप का मिला-जुला चेहरा पेश करता है। मुख्य सड़क के किनारे मॉल, अपार्टमेंट, ऑटोमोबाइल शोरूम, रेस्टोरेंट और निजी व सरकारी बैंक जैसे प्रतिष्ठान मौजूद हैं, लेकिन अंदरूनी इलाकों में तंग गलियां, बजबजाती नालियां और कचरे का अंबार आम समस्या है। सफाई, जलनिकासी व सुविधाओं की कमी से लोग परेशान हैं। हिन्दुस्तान के बोले हजारीबाग कार्यक्रम में लोगों ने पीड़ा साझा कर सुविधाएं बहाल करने की मांग उठाई। हजारीबाग। वार्ड 35 की भौगोलिक सीमाएं स्पष्ट हैं। कारगिल चौक से बड़कागांव रोड इसका उत्तरी हिस्सा तय करता है, जबकि पटना रांची रोड पूर्वी सीमा बनाती है। दक्षिण दिशा में खेती योग्य जमीन है और सुभाष नगर के उत्तरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.